अछल्दा (औरैया)। गांव मोकमपुरवा भाईपुर में रविवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथावाचक पं. देवानंद द्विवेदी ने पहले दिन भागवत कथा की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य का कल्याण होता है।
पं. देवानंद द्विवेदी ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता भौतिकता वादी युग में कदम-कदम पर लोगों के लिए मार्गदर्शन का कार्य करती है। कथा का श्रवण करने से जीवन में निराशा नहीं रहती है। हमें कथा सुनने वाद उसका अनुसरण भी करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब मनुष्य को अहंकार हो जाता है तो वह किसी लायक नहीं रहता है। इसलिए भगवान को सच्चे मन से उनका ध्यान करने से उसके सारे कष्ट धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं। इस दौरान योगेंद्र प्रताप सिंह सेंगर, डॉ. राम प्रकाश, अनिल वर्मा, राजेश वर्मा व अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे हैं।