फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को कथा व्यास संत नरहरि दास ने गोवर्धन लीला का वृतांत प्रस्तुत किया। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत फतेहपुर बेनी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया है। जिसमें सुमन त्रिपाठी एवं रविंद्र त्रिपाठी के संयोजन में कथा का भक्तों को रसपान कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सरस कथा वाचक प्रसिद्ध संत नरहरि दास पीठाधीश्वर अयोध्या ने अपने श्रीमुख से कथा का भक्तों को श्रवण कराया। भागवत कथा मर्मज्ञ विद्वान संत नरहरि दास ने कहा भगवान कृष्ण ने ब्रज वासियों की रक्षा की। इंद्र पूजा न होने से नाराज थे और वर्षा से ब्रज क्षेत्र को डुबोना चाहता थे, लेकिन बालक कान्हा ने सात वर्ष की आयु में गोवर्धन पर्वत को कनिका उंगली से उठाकर सब की रक्षा की थी।
कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक है। आयोजक प्रकाश चंद शुक्ला, भरत जी द्विवेदी, प्रेम नारायण त्रिपाठी, दामोदर दास त्रिपाठी, रमेश चंद्र अवस्थी, रत्नाकर करुणाकर, कमलाकांत, हरिशरण, माधव त्रिपाठी, रेनू त्रिपाठी, कुलदीप त्रिपाठी, राजू तिवारी, विवेक कुमार, बृजेश कुमार दीक्षित, परीक्षित सुमन त्रिपाठी एवं रविंद्र त्रिपाठी, संरक्षक संत नारायण दास बक्सर वाले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें