फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदा हुए गजानन, उड़े अबीर-गुलाल के बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले भर में गणेश महोत्सव पंडालों में स्थापित प्रथम आराध्य भगवान श्री गणेश की मूर्तियों का गुरुवार को गाजेबाजे के साथ कृत्रिम तालाबों में विसर्जन किया गया। बैंड बाजों के साथ निकाली गई विसर्जन शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने खूब अबीर-गुलाल के बादल उड़ाए। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आना’ के उद्घोष से समूचा माहौल गूंज रहा था।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी में श्रीगणेश सर्व सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित हुए गणेश महोत्सव का समापन गुरुवार को किया गया। इस मौके पर विशाल विसर्जन यात्रा का आयोजन किया गया, जो कार्यक्रम स्थल से शुरू हुई और शहर के मुख्य मार्ग कानपुर रोड, सुभाष चौराहा दिबियापुर रोड होते हुए नहर पर पहुंची। वहां कृत्रिम तालाब में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विसर्जन यात्रा के दौरान भक्त गुलाल-अबीर उड़ाते हुए भक्ति गीतों की धुन पर झूमते हुए चल रहे थे। इस दौरान अवनीश अवस्थी, केपी ठाकुर, भोलू, रामजी, मुनि तिवारी, अंकुर अवस्थी, प्रतीक्षा, शिल्पी, पदमा, चंपा मिश्रा, गायत्री दीक्षित व अंकिता त्रिवेदी आदि मौजूद रहीं। वहीं, फफूंद रोड स्थित नहर में गांव से आए लोगों ने गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के पहले भगवान श्रीगणेश का विधि विधान से पूजन किया गया और आरती के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

दिबियापुर कस्बे में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ भगवान गणपति को विदाई दी गई। इस दौरान वंदना यादव, मंजू तिवारी, मंजू पांडेय, मीरा देवी, स्नेहा तिवारी, कृष्णा गुप्ता, सियादेवी, उर्मिला, नीलम यादव, नीलम राठौर, खुशबू, शिप्रा, अंजली, रूबी, ज्योति राठौर, कुसुमा देवी, प्रांजल, संजय तिवारी, देवेंद्र यादव, अजय मिश्रा, बबलू शर्मा, विपिन, अशोक व दीपक राठौर आदि मौजूद रहे। उधर, उमरी में चल रहे गणेश महोत्सव का भी विसर्जन यात्रा के साथ समापन हो गया।
इस मौके पर अरविंद शुक्ला, श्रीकिशन, संगम शुक्ला, भोले सक्सेना, सुधीर तिवारी, प्रशांत, गोपाल व नितिन तिवारी आदि मौजूद रहे। अछल्दा कस्बा स्थित हरीगंज बाजार, नहर बाजार महामाई मंदिर, कलक्टरगंज, नेविलगंज व देहात क्षेत्रों में गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन धूमधाम से हुआ। शोभायात्रा के दौरान सभी महिला एवं पुरुष भजनों की धुन पर थिरकते रहे।
ऐरवाकटरा में श्री गांधी इंटर कालेज के पास गणेश महोत्सव का समापन शोभायात्रा निकालकर किया गया। शोभा यात्रा में रामकिशोर स्वर्णकार, रानू पालीवाल व अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे। बिधूना में किशनी रोड पर तीन जगहों पर स्थापित गणपति बप्पा की मूर्तियों की शोभायात्रा के साथ विसर्जन किया गया। कमलपुर नहर के पास बनाए गए कृत्रिम तालाब में मूर्तियों का विसर्जन हुआ। रुरुगंज कस्बे में अन्नपूर्णा देवी मंदिर के प्रांगण में स्थापित भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाकर एवं ढोल नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया। फफूंद में होमगंज गल्ला मंडी में आयोजित 10 दिवसीय गणेश महोत्सव के समापन मौके पर विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें