फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: त्योहार बाद ट्रेनों में भीड़, चढ़ने में धक्का-मुक्की

Fri, 06 Mar 2026 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-6-प्लेटफॉर्म पर उमड़ी यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। होली का त्योहार बीतने के बाद अब नौकरीपेशा लोग वापस लौटने लगे हैं। फफूंद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। ट्रेनों में चढ़ने को लेकर धक्का-मुक्की भी हुई। आरपीएफ व जीआरपी लोगों को ट्रेन में बैठाने को लेकर मशक्कत करती रही।
विज्ञापन



काफी संख्या में जनपद के लोग अन्य शहरों में नौकरी कर रहे हैं। होली की छुट्टियों में लोग अपने घर आए थे। अब त्योहार की छुट्टियां खत्म होने के बाद लोग वापस लौटने लगे हैं। इससे दिल्ली व लखनऊ से आने वाली अधिकांश ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। जनरल बोगी में चढ़ने के लिए भी यात्रियों को धक्का-मुक्की करनी पड़ रही है। भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है।
शुक्रवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पर आगरा से कानपुर होते हुए लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन, अलीगढ़ सुपरफास्ट पैसेंजर आदि ट्रेन में ज्यादा भीड़ रही। स्लीपर बोगी में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। वहीं, लखनऊ से कानपुर होते हुए इटावा को जाने वाली अप गोमती एक्सप्रेस सहित अन्य एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों में भी यही हाल देखने को मिला।
विज्ञापन

यही नहीं यात्री प्लेटफार्म पर भीड़ के कारण जल्दबाजी में चढ़ने के लिए ट्रैक पर खड़े नजर आए। टिकट काउंटर पर भीड़ को देखते हुए आरपीएफ व जीआरपी को बुलाया गया और पुलिस दिन भर स्टेशन पर सतर्क रही और यात्रियों को जागरूक करती रही। आरपीएफ के एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि सुबह ज्यादा भीड़ थी। सभी को सुरक्षित ट्रेनों में बैठाया गया।

ट्रेनें लेट रहने से यात्री रहे परेशान

दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को इटावा की ओर जाने वाली ट्रेनें लेट होने के कारण यात्री प्लेटफार्म पर इंतजार करते दिखे। गोविंदपुरी से इटावा, अलीगढ़ जाने वाली सुपरफास्ट पैसेंजर 45 मिनट, कानपुर सेंट्रल इटावा मेमू एक घंटा लेट रही। इसके अलावा महानंदा एक्सप्रेस 4:30 घंटे सहित कानपुर जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस 45 मिनट व महानंदा एक्सप्रेस आधा घंटा लेट रहने से यात्री परेशान हुए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें