फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लगातार ट्रेनों के आवागमन से क्रासिंग बंद, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बा की रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार सुबह लगभग 10:50 पर रेलवे फाटक देर से खुलने कि चलते लंबा जाम लग गया। जिसके चलते लगभग 35 मिनट लोगों को जाम की परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार सुबह लगभग 10:50 बजे गेट बंद हुआ। जिसके बाद लगातार ट्रेनों के आवागमन से देर तक गेट नहीं खोला गया। इसके चलते अछल्दा-फफूंद-बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
लगभग 35 मिनट बाद फाटक बंद रहने के बाद गेट सुबह 11:25 पर खोला गया। गेट खुलते ही बड़े वाहनों के आगे बाइकों का काफिला निकल पड़ा। जिससे बड़े वाहन अपनी जगह से नहीं हिल सके। वहीं भयंकर गर्मी में लोग जाम में फंसे रहे। लोग छाया के लिए जगह ढूढ़ते हुए दिखे। जाम के चलते पैदल निकल रहे राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को सामान्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें