फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघुशंका के बहाने पुलिस हिरासत भागा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली से एक शातिर अपराधी मंगलवार दोपहर लघुशंका के बहाने पुलिस हिरासत से भाग निकला। उससे कई मामलों में पूछताछ की जा रही थी। अपराधी के भागने की जानकारी होते ही कोतवाली में हड़कंप मच गया। एसओजी टीम ने आनन-फानन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

जिले में ऑनलाइन व एटीएम से ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। इन्हीं मामलों को लेकर सोमवार को कोतवाली पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार किया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब आरोपी ने पुलिस कर्मियों से लघुशंका जाने की बात कही। होमगार्ड आरोपी को शौचालय ले जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी मुख्य गेट के पास चप्पल छोड़कर भाग गया। आननफानन में एसओजी टीम ने घेराबंदी कर उसे मोहल्ला बनारसीदास स्थित पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें