फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुलिस मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी बदमाश, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
अस्पताल में उपचार के दौरान इनामी से पूछताछ करते एसपी अभिजित आर शंकर व सीओ सिटी महेंद्र प्रताप स - फोटो : अस्पताल में उपचार के दौरान इनामी से पूछताछ करते एसपी अभिजित आर शंकर व सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह।
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पहले से गैंगस्टर समेत कुल 17 मामले दर्ज हैं। गोली लगने से घायल बदमाश का उपचार कराने के बाद उसे जेल भेजा गया है। मुठभेड़ शनिवार की देर रात साईं मंदिर के पास हुई।
विज्ञापन

देर रात सदर पुलिस इटावा रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित साईं मंदिर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी उल्टी दिशा में इटावा की ओर से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आ रहे दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। युवकों ने बाइक मोड़कर पुलिस पर फायर करते नहर पटरी से होकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों का पीछा किया, कुछ दूरी पर बाइक फिसलने पर दोनों सड़क पर गिर गए। पुलिस पर फायर किए। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली एक युवक के दाहिने पैर में लगी। उसका दूसरा साथी मौके से भाग निकला।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने बताया कि पकड़ा गया युवक 25 हजार का इनामी शातिर अपराधी पातेपुर निवासी राजवीर है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक के साथ सीओ सिटी महेंद्र पाल सिंह भी पहले माैके पर पहुंचे फिर अस्पताल पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की।
विज्ञापन

-
माड़ा गैंग का सदस्य है
जनपद में ही नहीं बल्कि आस-पास के जनपदों में माड़ा गैंग ने पुलिस महकमे में खलबली मचा रखी है। गैंग में शामिल सदस्यों द्वारा आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। इससे लोगों में दहशत देखने को मिलती है। पकड़ा गया इनामी राजवीर इसी गैंग का सरगना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें