फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सुबह वाली फरक्का व ऊंचाहार एक्सप्रेस दोपहर में आई

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। लगातार घने कोहरे ने लंबी दूरी की ट्रेनों की रफ्तार बिगाड़ रखी है। रविवार को ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 12 घंटे तक देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सुबह वाली फरक्का व ऊंचाहार एक्सप्रेस दोपहर को स्टेशन पहुंच सकी।
विज्ञापन


प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस कंचौसी रेलवे स्टेशन पर रात के नौ बजे पहुंचती है। यह शनिवार की रात के बजाए 12 घंटे की देरी से रविवार की सुबह नौ बजे पहुंची। इसी तरह भटिंडा से कानपुर, लखनऊ के रास्ते बालुरघाट जाने वाली 15734 फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह के चार बजे के बजाय नौ घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली डाउन ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह के 03:54 बजे के बजाय अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची।
फफूंद-कानपुर मेमू 06:10 बजे से एक घंटे, शिकोहाबाद-कानपुर मेमू 08:23 बजे से आधे घंटे, टूंडला-कानपुर मेमू 10:05 बजे से आधे और कानपुर-टूंडला मेमू पैसेंजर 08:54 बजे से दो घंटे की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनें लेट होने का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है। इससे यात्रियों को ठंड में परेशान होना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कोहरे के चलते ट्रेनें लेट हो रही हैं। यात्रियों को इसकी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


-
ट्रेनों के इंतजार में परेशान हो रहे यात्री
इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, अलीगढ़, गाजियाबाद, दिल्ली, चंडीगढ़ जाने वाले यात्री रेलवे स्टेशन पर पूरी रात्रि ट्रेन आने के इंतजार में परेशान रहे। ट्रेन लेट होने से लोकल यात्रियों ने सड़क का रुख किया। वहीं लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों ने दूसरी ट्रेनों से बिना रिजर्वेशन के ही यात्रा को पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें