फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तमंचे के साथ अपराधी गिरफ्तार

Fri, 30 Jan 2026 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-10-आरोपी रमाकांत। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक शातिर अपराधी रमाकांत को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे इटावा जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को एक संदिग्ध के होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस कोतवाली के गांव सुरान बंबा के पास पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम शहर के मोहल्ला नारायणपुर निवासी रमाकांत बताया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ चार जनपदों में अपराध का जाल फैला हुआ है।
रमाकांत के खिलाफ सदर कोतवाली सहित विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा झांसी के सीपरी बाजार और नवाबाद में चोरी व नकबजनी के मुकदमे हैं। कानपुर देहात, जालौन, उरई में भी उसके खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य मामले दर्ज हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें