फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश को मिली जमानत

Fri, 22 May 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पुलिस पर जानलेवा हमला करने और अवैध असलहे बरामदगी के मामले में जेल में बंद एक आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश मयंक चौहान से राहत दी है। न्यायालय ने सुनवाई के बाद बदमाश जितेंद्र गिहार उर्फ मोटा की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार दो मई 2026 की रात कोतवाली बिधूना पुलिस गणेशपुर मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों को रुकने का इशारा किया गया लेकिन वे पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस के पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई और घेराबंदी के बाद पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया, जिसमें से दो बदमाश घायल अवस्था में मिले थे।
पुलिस का दावा है कि तलाशी के दौरान कन्नौज स्थित थाना तिर्वा के गांव बौद्धनगर निवासी जितेंद्र गिहार के पास से एक तमंचा, एक खोखा और एक कारतूस बरामद हुआ था। बचाव पक्ष ने बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान तर्क दिया कि आरोपी निर्दोष है। वहीं, अभियोजन पक्ष ने आरोपी के खिलाफ 13 अन्य मुकदमों का आपराधिक इतिहास बताते हुए जमानत का विरोध किया।
विज्ञापन

दोनों पक्षाें की दलीलों को सुनने के बाद जिला जज पाया कि घटना का कोई जन साक्षी नहीं है और पुलिस पार्टी को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है। इसके चलते अदालत ने 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही धनराशि की दो प्रतिभू दाखिल करने की शर्त पर जितेंद्र को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें