फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लेनदेन में युवक को गोली मारी

Sat, 24 Jun 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
घायल प्रशांत शुक्ला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक के पीछे घर के बाद खडे़ युवक को शुक्रवार सुबह 11 बजे गोली मार दी गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय फिर कानपुर रेफर कर दिया गया। घायल ने पड़ोसी पर आरोप लगाया है। घटना के पीछे प्लाट के लिए रुपये का लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह तकरीबन 11 बजे सेंट्रल बैंक के पीछे लोहियानगर भट्ठा बस्ती निवासी प्रशांत शुक्ला पुत्र करुणेश शुक्ला घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें गोली मर दी। आनन-फानन घायल को परिजनों ने दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला चिकित्सालय फिर कानपुर रेफर कर दिया गया। थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही, एसआई दिनेश कुमार त्रिपाठी, एसआई आरके त्रिपाठी ने सीएचसी पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी ली।

प्रशांत शुक्ला का आरोप है कि एक वर्ष पूर्व से उसके पड़ोसी से उसका रुपयों का लेन देन का विवाद है। रुपये मांगने पर अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार को पड़ोसी चंदन ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसे गोली मार दी। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि काफी समय पहले दोनों के बीच विवाद की जानकारी मिली थी। बताते हैं कि उस समय दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। हालांकि उनके समय में दोनों लोगों के बीच कोई विवाद सामने नहीं आया है। आरोपी चंदन काफी समय से गाजियाबाद में नौकरी करता है।
विज्ञापन


कुछ दिनों पूर्व दिबियापुर आया जरूर था। परंतु घर पर पूछताछ से पता चला कि चंदन तो शुक्रवार सुबह गोमती एक्सप्रेस से ही गाजियाबाद चला गया। अभी तक घटना से संबंधित कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें