फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत करने जा रहे युवक पर फायरिंग

Sun, 28 Jan 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,औरैया
विज्ञापन
मामले की जानकारी करती कोतवाली पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन

औरैया। मोहल्ला विद्यीचंद्र में मारपीट कर रुपये छीनने की रिपोर्ट लिखाने जा रहे युवक पर फायरिंग र्हुई। मोहल्लेवालों के आने पर हमलावर भाग खड़े हुए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहर के पढ़ीन दरवाजा निवासी अमित कुमार पुत्र राजू उर्फ राजकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गुरुवार को वह गांव नरोत्तमपुर में मौसी के घर जा रहा था।

रास्ते में उसके मोेहल्ले के गोविंद पुत्र गुलाब सिंह व राजा पुत्र राजू उर्फ राजकिशोर ने तमंचा लगाकर मारपीट की और उससे 9 हजार रुपये लूट लिये। शुक्रवार को वह इलाज कराने कानपुर के हैलट चला गया ।
विज्ञापन


शनिवार देरशाम जब वह इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली जा रहा था। तभी विद्यीचंद्र मोहल्ले के पास मस्जिद के सामने आरोपियों ने रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान आरोपियों ने उस पर फायर झोंक दिया। हमले में वह बाल-बाल बच गया। बीच-बाजार मेें फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि चार दिन पूर्व दबंगों ने पीड़ित से रुपये छीन लिये थे। जिसकी शिकायत करने के लिए वह कोतवाली आ रहा था। तभी दबंगों ने बीच रास्ते में उसे रोक लिया और जान से मारने की नियत से फायरिंग की है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें