फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़े के बाद महिला ने आग लगाई

Thu, 20 Jul 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
स्ट्रेचर नहीं मिला तो खुद पत्नी को कंधे में लादकर अंदर ले गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव तहराजपुर में गुरुवार को पति से विवाद के बाद पत्नी ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। आग लगते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी। पति आनन फानन में उसे लेकर सीएचसी पहुंचा। जहां पर गंभीर हालत होने पर महिला को सैफई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गांव तहराजपुर निवासी महिला मीरा देवी की शादी चंद्रशेखर से हुई थी। करीब दस साल पहले चंद्रशेखर की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद गांव के सत्यवीर ने मीरा से शादी कर ली। चंद्रशेखर की दो पुत्रियां शिवानी व गोल्डी भी हैं। सत्यवीर दिल्ली में प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता है। 18 जुलाई को छुट्टी लेकर घर आया था। उसी दिन से किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

गुरुवार सुबह भी विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने कमरे में आकर केरोसिन डालकर आग लगा ली। आग लगते ही परिजनों ने जान लिया। तुरंत घर के लोग दौड़े और आग बुझाई। परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर एंबुलेंस भी पहुंच गई। इसके बाद पति उसे लेकर सीएचसी पहुंचा। जहां डाक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। गंभीर हालत होने पर उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर महिला के मायके वाले भी आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें