फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में महिला ने जहर खाया, मौत

Mon, 10 Jul 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मूर्ति देवी की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव प्रतापपुर उसरारी में रविवार रात पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


 प्रतापपुर निवासी नरेश कपड़े की फेरी लगाता है। चार साल पहले उसकी शादी कानपुर देहात के रुरा क्षेत्र के गांव हारामऊ निवासी मूर्ति देवी पुत्री नहार सिंह से हुई थी। दोनों के अभी तक कोई संतान नहीं है। नरेश फेरी लगाने के चक्कर में अक्सर बाहर रहता था। कहा जा रहा है कि बच्चे न होने के कारण दोनों में अक्सर कहासुनी होती थी। रविवार की रात दोनोें में कहासुनी होने लगी। कहासुनी के बाद रात करीब दस बजे मूर्ति देवी (23) ने जहर खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिजन उसे अस्पताल ले गए।

जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर दिबियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर मृतका के भाई रामपाल व संतोष आ गए और उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। इस बारे में एसओ अखिलेश मिश्रा ने बताया उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलेगी तो उसी अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें