फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फोन पर एक ओटीपी आया और खाते से निकल गए 21 लाख रुपये, शातिर ने ट्रेजरी ऑफिसर बनकर सेवानिवृत्त दरोगा को ठगा

Mon, 05 Jul 2021 11:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

औरैया में सेवानिवृत्त दरोगा से ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ने उनके खाते से 21 लाख पार कर दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा नई बस्ती निवासी सेवानिवृत्त दरोगा के खाते से ट्रेजरी ऑफिसर बनकर 21 लाख की ठगी कर ली गई। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त दरोगा मुन्नू लाल ने बताया कि 27 जून को उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। बात करने वाले ने खुद को ट्रेजरी ऑफिसर औरैया बताकर भर्ती की तिथि व जन्मतिथि बताई और कहा कि अभी तक आपने जीवन प्रमाण पत्र नहीं दिया है।

यदि प्रमाण पत्र नहीं दिया तो इस माह की पेंशन नहीं बनेगी। कोरोना के कारण यह मांगा जा रहा है। इस पर उसने सभी प्रपत्र फोन पर उपलब्ध करा दिए। इसके बाद उसके फोन पर एक ओटीपी आई और फिर रुपये निकल गए।
विज्ञापन


इसकी जानकारी तब हुई जब वह दो जुलाई को बैंक में पास बुक प्रिंट कराने गया। जहां पता चला कि खाते में पड़े 2151688 रुपये निकल गए। यह देख पीड़ित के पैरों तले जमीन खिसक गई। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें