फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गैंग के दो बदमाश दबोचे

Sun, 25 Dec 2016 11:48 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
पकड़े गए वाहन चोर गैंग के सदस्यों के साथ कोतवाली पुलिस के सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में बाइक चोरों के खिलाफ चल रहे अभियान में रविवार को सदर कोतवाली पुलिस ने हाईवे से अंतरजनदीय गैंग के तीन सदस्यों को दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने एक कार व तीन बाइकें भी बरामद की हैं।
विज्ञापन


 रविवार को हाईवे पर इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा व उनकी टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच हाईवे स्थित गोपाल धर्मकांटा के पास चेकिंग होते देख एक कार अचानक आकर रुक गई। इस पर पुलिस को शक हुआ। तभी इंस्पेक्टर के निर्देश पर पुलिस कर्मी कार की तरफ रुकने का इशारा किया। जिस पर चालक भागने के लिए कार को मोड़ने लगा।

यह देखकर पुलिस ने दौड़कर कार को रोका। पुलिस को देखकर कार में सवार दो लोगों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम प्रबल यादव पुत्र संजीव यादव उर्फ भूरे सिंह निवासी जरूहौलिया औरैया व दूसरे ने धर्मेंद्र सिंह उर्फ करन राजपूत पुत्र ब्रजेश राजपूत निवासी उमरी थाना रमपुरा जिला जालौन बताया। अभियुक्ताें की निशानदेही पर पुलिस ने एक ईको कार व तीन चोरी की बाइकें बरामद की।
विज्ञापन


मास्टर चाबी से खोल लेते थे लॉक
गैंग के वाहन चोर चोरी के लिए पहले मास्टर की का प्रयोग करके लॉक खोलते थे। लॉक न खुलने पर एक विशेष प्रकार की रॉड के सहारे लॉक तोड़ देते थे। चोरी वाहनों के नंबर भी बदल कर उन्हें अच्छे दामों में बेचने का भी काम किया जाता है।

पहले भी बरामद हुईं पांच बाइकें व एक स्कूटी
अंतरजनदीय गिरोह के पकड़े गए शातिर अभियुक्ताें के खिलाफ कानपुर में भी 2015 में एक मामला दर्ज किया गया था। इसमें उक्त अभियुक्त पकड़े गए थे। मामले में इन आरोपियों से कानपुर पुलिस ने पांच बाइकें व एक स्कूटी चोरी की बरामद की थी।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस मौके से भागे तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले में इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा ने बताया कि मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भागे तीसरे साथी अंकित यादव पुत्र शिव प्रकाश यादव निवासी आमौआहार थाना दिबियापुर की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें