फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकारी से ऊबे युवक ने फांसी लगा जान दी

Fri, 16 Nov 2018 11:31 PM IST
बेकारी से ऊबे युवक ने फांसी लगा जान दी
विज्ञापन
विज्ञापन
 औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरायनपुर में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवक ने घर के कमरे की छत के कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के दौरान पत्नी सास के साथ आंवला की पूजा करने गई थी। लौटने पर पति का शव फंदे पर लटका मिला। मोहल्ले वालों की मदद से परिजनों ने शव को फंदे से उतारा। परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों पालिका प्रशासन की ओर से अतिक्रमण बताकर दुकानों को तोड़ दिया गया था। इससे युवक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी है।  
विज्ञापन

             
  मोहल्ला नरायनपुर निवासी शिव कुमार (40) पुत्र प्रेमचंद्र ने शुक्रवार सुबह लगभग 9:30 बजे घर के कमरे की छत में लगे कुंडे में दुपट्टे की मदद से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय पत्नी गीता सास के साथ आंवला की पूजा करने गई थी। घर में कोई नहीं था। पत्नी को लौटने पर शव फ ंदे पर लटका मिला। वह गश खाकर दरवाजे के पास गिर गई। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। मोहल्ले वालों की मदद से परिजनों ने युवक के शव को फंदे से नीचे उतारा। परिजनों ने बताया कि शिव कुमार होमगंज रामलीला मैदान के पास 23 साल से गुड़ की दुकान किए था। दिवाली से पहले पालिका प्रशासन के अधिकारियों ने दुकान तुड़वा दी थी। इससे वह बेरोजगार हो गया था।

आर्थिक तंगी से वह परेशान रहता था। इसी से उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर मृतक के ससुरालीजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना नहीं दी गई। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी चौधरी विशंभर भारतीय विद्यालय में खाना बनाने का काम करती है। मृतक के दो पुत्रियां क्षमा व तुलसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें