फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरने गए दो युवकों की कुएं में गिरने से मौत

Thu, 13 Jul 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
इसी कुएं में गिरकर हुई दोनों की मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पानी भरने के दौरान कुएं में गिरी बाल्टी को निकालने में एक युवक नीचे उतर गया। उसके हाथ से रस्सी छूट गई और वह डूबने लगा। बचाने उतरा दूसरा युवक भी रस्सी हाथ से छूट जाने से नीचे जा गिरा और दोनों की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत करके दोनों के शव बाहर निकाले। सूचना पर एसडीएम व सीओ भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गुनौली निवासी रामविलास (24) पुत्र मुंशीलाल गांव में एक कुएं से पानी भरने गया था। उसकी बाल्टी पानी निकालते समय कुएं में छूट गई। इस पर वह कमर में रस्सी बांधकर कुएं में उतर गया और बाल्टी को निकालने लगा तभी रस्सी छूट गई और वह पानी में डूबने लगा। चीख सुनकर वहीं खड़ा अमित (20) पुत्र स्व. रामप्रकाश भी रस्सी बांधकर कुएं में उतरने लगा। उतरते समय उसके हाथ से भी रस्सी छूट गई और दोनों कुएं में डूब गए। जब दोनों देर तक दिखाई नहीं दिए तो खोजबीन शुरू हुई।

गांव के लोगों ने परिजनों को बताया रामविलास कुएं पर गया था। परिजनों के साथ कुएं पर पहुंचे ग्रामीणों ने झांका तो दोनों के शव उतरा रहे थे। दो-दो मौतों से गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने मशक्कत करके दोनों के शव बाहर निकाले। सूचना पर एसडीएम विजय प्रताप व सीओ लालता प्रसाद भी पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें