फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से शिक्षक की मौत

Thu, 13 Jul 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
उरई। स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक की साइकिल में बुधवार को पिनौरा गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। झांसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के ग्राम जखौली निवासी राम नारायण (55) चमारी गांव के मां गायत्री देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक थे। बुधवार दोपहर को वह साइकिल पर स्कूल से गांव लौट रहे थे। पिरौना गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। एक हाथ ट्रक के पहिये के नीचे आने से कुचल गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने ट्रक का पीछा किया। खुद को घिरता देख चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से शिक्षक को सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी में डॉक्टरों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें