फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 पिस्टलों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 12 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
revolver
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले शहर में पिस्टलों की खेप लेकर आए दो तस्करों को एसटीएफ ने शुक्रवार आधी रात के बाद कल्याणपुर से दबोच लिया। दोनों के पास से 12 आधुनिक  पिस्टलें बरामद हुई हैं। एसटीएफ ने शुक्रवार को दिन में अजीतमल औरैया में पिस्टल बनाने का कारखाना भी पकड़ा था। यहां से तस्करी करने वाले बाप-बेटे को पकड़ा गया था। इन्हीं से लगे सुराग के आधार पर दोनों को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने चमनगंज, बेकनगंज, मछरिया, बाबूपुरवा सहित अन्य इलाकों में पिस्टल सप्लाई करने की बात कही।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी पश्चिम सचींद्र पटेल ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि शुक्रवार देर रात एसटीएफ प्रभारी सुशील सिंह, एसआई पंकज अवस्थी ने टीम के साथ शिवली रोड सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र के सामने से बाइक सवार दो युवकों को रोका। तलाशी में दोनों के कमर में लगी दो और झोले से 10 पिस्टलें बरामद हुईं।

एक आरोपी सरसई हिलू थाना चौबिया इटावा निवासी राहुल कुमार और दूसरा भर्थना इटावा का जगबीर सिंह उर्फ मुन्नू है। दोनों ने बताया कि वे लोग पिस्टलें मध्यप्रदेश के इंदौर से लाते हैं। शहर में बुकिंग की डिलीवरी देने आए थे। एसटीएफ प्रभारी ने बताया कि दोनों शातिर अपराधी भी हैं, इनके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। कल्याणपुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


अजीतमल के तस्करों से मिला कानपुर कनेक्शन
एसटीएफ प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अजीतमल औरैया के फिरोज नगर में छापामारी करके असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। यहां से दस पिस्टलें, कारतूस, औजार के साथ ही असलहों की तस्करी करने वाले अयोध्या प्रसाद और उसके बेटे को गिरफ्तार किया था। इन्हीं से पूछताछ में कानपुर में डिलीवरी होने की बात सामने आई। इसके चलते एसटीएफ सक्रिय रही और दोनों को धर दबोचा।

पांच हजार की पिस्टल 30 हजार में बेचते थे
पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे लोग इंदौर से पांच हजार रुपये में पिस्टल लाते हैं। कई बार पुर्जे भी लाते थे और अजीतमल फैक्ट्री में पिस्टल तैयार कराते थे। इसके बाद औरैया, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी सहित प्रदेश के कई जिलों में सप्लाई करते थे। पिस्टल 25 से 30 हजार रुपये में बेचते थे। एसटीएफ के मुताबिक राहुल पोस्ट ग्रेजुएट है और कमाई के शार्टकट में इस धंधे में उतर गया।

अब रडार पर विधानसभा प्रत्याशी
एसटीएफ सूत्रों की मानें तो यह भी पता किया जा रहा है कि कहीं इस गिरोह के तार विधानसभा प्रत्याशियों से तो नहीं जुड़े। इसके साथ ही पिस्टलों की खेप किसके पास जा रही थी, इसके लिए तस्करों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। शहर के शातिर अपराधी भी एसटीएफ की नजरों में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें