फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिबियापुर क्षेत्र में हुई दो चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार, एक फरार

Sat, 18 Aug 2018 12:07 AM IST
दिबियापुर क्षेत्र में हुई दो चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सहायल क्षेत्र के अन्तर्गत सौथरा अड्डा में बीते सात अगस्त को अज्ञात चोरों ने दो दुकानो का शटर तोड़कर लाखों रुपये का सामान पार करने के मामले में सहायल थाना पुलिस ने दो चोरो को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच मोबाइल, एक फ्रिज, एक स्टार्टर बरामद कर जेल भेज दिया है। चोरो ने पूछताछ में बीते चार अगस्त को दिबियापुर थाने के ककोर में बिहारी ज्वैलर्स के मालिक संतोष की दुकान का शटर काटकर चोरी की घटना और बेला रोड स्थित बीजीएम के पास एक सर्राफा की दुकान से भी चोरी करने की बात कबूली है। जिसमे थाना पुलिस ने  उनके पास से 3290 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

 सहायल थाना क्षेत्र में बीते सात अगस्त को तहरीर में सीटू राजावत गपचरियापुर ने बताया था कि उसकी सौथरा अड्डा पर मोबाइल दुकान है। अज्ञात चेरों ने 37 मोबाइल व गोलक में रखे पांच हजार रुपये पार कर दिए। साथ ही पास में स्थित परचून की दुकान मालिक वेद प्रकाश की दुकान से हजारों रुपये का सामान सहित फ्रिज और बैटरी पार कर दी थी। गुरुवार को सहायल थाने के प्रभारी निरीक्षक गया प्रसाद वर्मा ने बताया कि चोरी के मामले में पकड़े गए दो युवक ओमकार पुत्र सुमेर निवासी पुर्वा फकीरे थाना सहायल, महेंद्र उर्फ छोटे पुत्र चिरोंजी लाल निवासी मुरलीपुर्वा कंचौसी थाना दिबियापुर ने पूछतांछ में चोरी करने की बात कबूली है। इनकेपास से पांच मोबाइल, एक फ्रिज, एक स्टार्टर 10 किलो चीनी बरामद हुई है। दोनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।  पूछतांछ में उन्होंने बीते चार अगस्त को दिबियापुर थाना क्षेत्र के ककोर स्थित बिहारी ज्वैलर्स के मालिक संतोष की दुकान का शटर काटकर चोरी करने की बात भी कबूली है। जिनके पास से हजारों रुपये बरामद हुए हैं। इस संबंध में ककोर चौकी इंचार्ज अजब सिंह ने बताया कि सहायल में पकडे़ गए दो चोरों ने ककोर में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी करने की बात कबूली है। बीते 10 अगस्त शुक्रवार की रात  प्रशान्त उर्फ  गौरव पुत्र मनोज गुप्ता बेला रोड स्थित  राणा नगर  में  सर्राफा की दुकान है। बदमाशों ने शटर तोडकर अंदर रखी तिजोरी उठा ले गए प्रशान्त गुप्ता ने बताया तिजोरी में 25 हजार रुपये नगद और ढाई किलो चादी 30 मिली ग्राम सोना सहित 2 लाख के चांदी व सोने के आभूषण रखे थे।  प्रशान्त के पिता मनोज गुप्ता किसी काम से दिल्ली गए थे।  उनके स्थान पर उनका पुत्र प्रशांत दुकान पर बैठता था।  उसने दुकान बन्द कर दुकान के पीछे की अपने आवास में रहता है जबकि उसके चाचा भी बगल में रहते हैं। कूलर की अवाज में उन्हे भी घटना की कोई जानकारी नहीं हो पाई। जब वह सुबह 5 बजे घर वापस आये तो शटर टूटा देख उनके होश उड गये उन्होने आस पडोस के लोगो व थाना पुलिस को सूचना दी आनन फानन में प्रभारी थाना निरीक्षक जितेन्द्र सिंह  मौके पहुंच गए थे।
 सहायल में पकड़े गए दोनों चोरो ने पुलिस की पूछताछ में यह घटना भी कबूली है और बताया  की कुछ जेवरात जल्दबाजी में  दुकान पर ही छोड़ आए थे।  सिर्फ रुपये  ले आए थे। इस संबंध मे  एसआई जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया की इनके पास से  3290 रुपये बरामद हुए है। शेष रुपये खर्च करने की बात कही है। यह शातिर चोर है  पूछताछ मे  इन्होने ने अन्य घटनाएं भी कबूली है।  इनका एक साथी दीपू अभी फरार चल रहा है। जल्द पुलिस की पकड़ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें