फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख की शराब के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 16 Feb 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के देवकली चौकी के पास पुलिस ने एक कार से अवैध शराब की 274 बोतलें बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने औरैया, जालौन और इटावा में शराब की बिक्री किए जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह सदर इंस्पेक्टर आदित्य प्रकाश यादव व एसआई राजकुमार व रतन सिंह गश्त पर थे। उसी दौरान उन्होंने मुखबिर ने सूचना पर देवकली चौकी के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। इस पर चालक ने कार की गति बढ़ा दी और बैरियर तोड़ते हुए भागने लगे। पुलिस ने कार का पीछा कर उसे रुकवाया। कार की तलाशी में पुलिस ने 274 बोतल अंग्र्रेजी शराब बरामद की।

जिसमें 156 ओल्डमंक व 118 बोतल आफीसर च्वाइस की बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम विपिन कुमार निवासी फरेह जनपद मथुरा और अतुल पुत्र प्रेमवीर निवासी फरेह जिला मथुरा बताया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह लोग शराब की सप्लाई औरैया, जालौन व इटावा तक करते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए कमर कस ली है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


देशी शराब समेत एक गिरफ्तार
औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम यशवंतपुर मोड के पास से पुलिस ने गोधन पुत्र गिरधारी निवासी यशंवतपुर थाना अयाना को 34 देशी क्वाटर समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें