फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूटा

Sun, 23 Oct 2016 11:52 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बोलेरो सवार बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूट लिया। बदमाश चालक को सिकंदरा के पास छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। समाचार लिखे जाने तक इस रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।  
विज्ञापन


 देशरपुर इकदिल निवासी भोपाल सिंह पुत्र छोटेलाल पक्का बाग इटावा निवासी भोले सिंह का सोनालीका ट्रैक्टर  चलाते हैं। यह रविवार को इटावा से अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बिरूहनी गांव से कृषियंत्र लेने जा रहे थे। रात करीब दस बजे अनंतराम टोल प्लाजा पार करने के बाद ढाबे पर चाय पी। यहां से आगे बढ़ने पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास सफेद कलर की बोलेरो ने ओवरटेक कर ट्रैक्टर को रोक लिया। ट्रैक्टर रुकते ही बोलेरो सवार बदमाशों ने चालक को दबोच लिया। इन्होंने चालक को पीटकर बंधक बना बोलेरो में डाल लिया।

एक बदमाश ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। बदमाशों ने चालक को सिकंदरा के पास फेंक दिया। यहां से किसी तरह चालक औरैया के पास आनेपुर पहुंचा। चालक ने रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। चालक ने देर शाम कोतवाली अजीतमल पहुंचकर घटना की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है।  चालक से पूछताछ के बाद जांच की जा रही है। जांच में मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


दोही के जंगल में मिला लावारिश ट्रैक्टर  
देशरपुर इकदिल निवासी भोपाल सिंह से लूटा गया ट्रैक्टर क्षेत्र के गांव दोही के जंगल में पुलिस ने लावारिश हालत में बरामद किया है। पुलिस ट्रैक्टर को चौकी ले गई है। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव दोही के जंगल में नीले रंग के सोनालीका ट्रैक्टर को ग्राम प्रधान संजय यादव ने देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज मंजीत दयाल मौके पर पहुंचे। वह ट्रैक्टर को चौकी पर ले आए। देर शाम मालूम हुआ कि यह ट्रैक्टर देशरपुर इकदिल निवासी भोपाल सिंह से लूटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें