फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ से टप्पेबाजी, 23 अंगूठियां पार

Mon, 01 Jan 2018 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सराफा की दुकान पर आभूषण देखने आए दो युवकों ने टप्पेबाजी कर 23 सोने की अंगुठियां पार कर दी। सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया तो उसमें उसकी फुटेज निकल आई। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी ओमशंकर गुप्ता पुत्र वीरेंद्रबाबू गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को दिए पत्र मेें बताया कि क्षेत्र के सराफा बाजार गली बिधूना में जय आभूषण भंडार के नाम से दुकान है। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दो युवक उसकी दुकान पर आए और उन्होंने पहले पैंडल दिखाने को कहा। एक पैंडल पसंद भी कर लिया और रुपये भी दे दिए। इसी बीच अंगूठी व टाप्स दिखाने को कहा।

जब वह अंगूठी दिखा रहा था तभी बातचीत में उलझाकर युवक दुकान से 23 अंगूठी जिनकी कीमत दो लाख रुपये है लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब देखा तो अंगूठी गायब थी। इसके बाद सीसीटीवी कैमरा के फुटेज पर एक युवक की फोटो देखी गई। मगर उस युवक को आसपास कोई नहीं पहचानता। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ने की मांग की है। कोतवाल अखिलेश मिश्रा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें