फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मंदिर में युवक को लगी गोली

Mon, 25 Jul 2016 11:26 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
गाोली मारी
विज्ञापन
महामाई मंदिर में रविवार देर रात मन्नत की ज्योति जलाने गए एक युवक को संदिग्धावस्था में जांघ में गोली लग गई। युवक ने पास के ही गांव के लोगों पर गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। दिबियापुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को इटावा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को लगभग 10 बजे दिबियापुर पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक को महामाई मंदिर के पास गोली लगी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उसने अपना नाम नगला हर्र मुरैथा इकदिल इटावा निवासी अनिरुद्ध सिंह बताया। आरोप लगाया कि मनोज  निवासी कटहरा रामगढ़ ने अपने एक साथी के साथ आकर गोली मार दी। आरोपी ने गोली तब मारी जब वह महामाई मंदिर में मन्नत का दीपक जलाने जा रहा था। सीएचसी दिबियापुर से घायल को इटावा रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए पकड़ लिया। हालांकि आरोपी मनोज ने गोली मारने के आरोप को झूठा बताया है। मनोज ने बताया कि उसका अनिरुद्ध से विवाद चल रहा है।

मनोज के अनुसार 30 नवंबर 2015 को अनिरुद्ध एवं उसका एक मित्र पुष्पेंद्र उर्फ बीपी निवासी कुर्रा मैनपुरी उसके घर आए थे। उसकी सास की तबियत खराब बताकर उसकी पत्नी रिंकी को अपने साथ ले गए थे। बाद में 7 दिसंबर को वह अपनी ससुराल पहुंचा तो देखा कि वहां रिंकी नहीं है। सास की तबियत भी खराब नहीं हुई है। इस पर उसने न्यायालय के आदेश पर दिबियापुर थाने में 7 जून 2016 को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 17 जून को उसकी पत्नी घर लौट आई थी। पत्नी रिंकी ने आरोपियों के खिलाफ बयान दर्ज कराए थे। इसी को लेकर पेशबंदी में उसके खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है। दिबियापुर प्रभारी थानाध्यक्ष शिवपाल सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


घायल युवक की ओर से नहीं कराई गई रिपोर्ट
रविवार रात आठ बजे सेहुद मंदिर पर गोली लगने से घायल युवक की ओर से अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। गुलाबपुरा बकेवर इटावा निवासी अजय पाल यादव को सेहुद मंदिर के पास पीठ में गोली लगी थी। अजय पाल ने गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस को घायल की कहानी में कई पेच नजर आ रहे थे। प्रभारी थानाध्यक्ष शिवपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें