फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के ट्रैक्टरों के साथ युवक को दबोचा

Mon, 06 Feb 2017 11:43 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किये चोरी के ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरी का ट्रैक्टर बेचने की फिराक में आये युवक को पुलिस ने दबोच लिया। उसकी निशान देही पर झाड़ियों में छिपाकर रखे गये दो ट्रैक्टरों को भी बरामद किया। कोतवाली के एसएसआई नफीस सिद्दीकी ने बताया कि एसओ विश्व प्रकाश, शीलेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार अनंतराम हाइवे पर टोल प्लाजा के पास गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि शातिर अपराधी मोनू किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। इस पर पुलिस ने टोल प्लाजा के पास चाय की दुकान से मोनू पुत्र गोपाल निवासी खरगपुर थाना दिबियापुर को धर दबोचा।
विज्ञापन


तलाशी में उसके पास एक मोबाइल और दो सौ रुपये मिले। पूछताछ में मोनू ने बताया कि वह चोरी नहीं करता है। दारा सिंह उर्फ पिंटू पुत्र बड़ेलाल निवासी रामगढ़ थाना दिबियापुर औरैया, बल्लू बलराम उर्फ अमरीश पुत्र शेष नारायण तिवारी निवासी खुजर्रा थाना डेरापुर कानपुर देहात, शेर सिंह पुत्र बड़ेलाल निवासी रामगढ़ थाना दिबियापुर औरैया, गोरे लाल पुत्र हीरालाल निवासी गिरशी थाना घाटमपुुर कानपुर नगर ट्रैक्टर चोरी करके लाते हैं।

वह उन ट्रैक्टरों को बेचने के लिए मथुरा के मनोज कुमार पुत्र डालचंद्र निवासी चैनपुरा थाना छाता, बलदेव पुत्र दाउश्री निवासी भरनाखुर्द थाना बरसाना और लेखराज शर्मा पुत्र किशोर शर्मा निवासी खपटा थाना छाता को देता है। यह लोग ट्रैक्टरों को लेने के लिए आ रहे हैं। वह उनका इंतजार कर रहा है। उसने बताया कि दो ट्रैक्टर उसने एवन ढाबा के पास झाड़ियों से छिपाकर रखे हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बरामद किया। कागज मांगने पर आरोपी ट्रैक्टर के कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने मोनू को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें