फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को कुल्हाड़ी मारी

Tue, 25 Apr 2017 11:47 PM IST
औरैया
विज्ञापन
axe
विज्ञापन
शाहपुर गांव में जमीनी विवाद में एक युवक पर सोते समय उसके पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बचाने आई उसकी मां को भी पीट दिया। तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी निकेतन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सोमवार शाम उसके भाई चेतन सिंह की जमीन को लेकर पड़ोसी कल्याण सिंह, देशराज, सुनील व शिवम से कहासुनी हो गई थी।

सभी आरोपी मौके से तो चले गए। रात करीब एक बजे उसका भाई घर के दरवाजे पर सो रहा था, तभी उक्त लोग लाठी और कुल्हाड़ी लेकर आए और उसे पीटने लगे। शोर मचाने पर उसके सिर पर कुल्हाड़ी मार दी, जिससे वह बेहोश हो गया। बचाने पहुंची मां श्रीदेवी से आरोपियों ने गालीगलौज कर उसे पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें