मामला दर्ज कराने को तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची रिटायर्ड शिक्षिका अनीसा बेगम।
- फोटो : amarujala
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारायनपुर निवासी रिटायर्ड शिक्षिका ने अपने ही पुत्र के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
रिटायर्ड शिक्षिका अनीसा बेगम पत्नी हफीज खां ने बताया कि उसकी नातिन की एक माह बाद शादी है। बैंक से डेढ़ लाख रुपये नगद लाकर घर में रखे थे। शनिवार को उसका पुत्र छुन्ना अपने चार साथियों के साथ घर पर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान पुत्र ने उसके गले व कान से जेवरात उतार लिए। घर में आग लगा दी। वह चिल्लाई तो पुत्र व उसके साथी कमरे में बाहर से ताला लगाकर भाग गए। मोहल्ले के लोगों ने गेट को तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। इस दौरान उसका पुत्र घर में रखे नगद डेढ़ लाख रुपये, जेवरात, बैंक व मकान के कागज आदि लेकर भाग गया।