फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंचे चोर

Tue, 12 Apr 2016 12:15 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
इसी दीवार में चोरों ने लगाई सेंध - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
कोतवाली के महज दौ सौ कदम दूरी पर स्थित सेंट्रल बैंक में चोरों ने सेंध लगा दी। बैंक के अंदर घुसे चोरों ने पहले सीसीटीवी कैमरा और फिर स्ट्रांग रूम के चैनल में लगा ताला तोड़ दिया। लेकिन अलमारी का ताला तोड़ने में असफल रहे। मौके पर पहुंचे एसपी ने मामले की जानकारी करते हुए कोतवाली प्रभारी को घटना का खुलासा किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के मंडी समिति में स्थित सेंट्रल बैंक के पीछे की दीवार से रविवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। इसके बाद चोर बैंक के अंदर प्रवेश कर गए और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर स्ट्रांग रूम के चैनल का ताला तोड़ दिया। स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने के बाद चोरों ने अलमारी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे। इससे चोरी नहीं हो सकी।

सोमवार सुबह कर्मचारियों ने बैंक की दीवार में सेंध लगी देखी तो वह सन्न रह गए। उन्होंने सूचना मैनेजर कल्पना गुप्ता को दी। सूचना पाकर बैंक पहुंची मैनेजर ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। बैंक में चोरी का प्रयास किए जाने की सूचना से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी नन्हेलाल यादव सेंट्रल बैंक पहुंचे और उन्होंने मैनेजर से घटना की जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने कोतवाली प्रभारी नन्हेलाल यादव को जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं। बैंक मैनेजर कल्पना गुप्ता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन


नहीं मिल सके फुटेज
औरैया। सेंट्रल बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए जाने के कारण पुलिस को चोरों के फुटेज नहीं मिल सके हैं। पुलिस ने बैंक के कम्प्यूटर से चोरों के फुटेज खगांलने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन वह नाकाम रहे।

पहले भी बना चुके हैं निशाना
औरैया। मंडी समिति में स्थित सेंट्रल बैंक में पिछले साल भी सेंध लगाई थी, लेकिन चोर स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने में नाकाम रहे थे। इस घटना में पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर खानापूर्ति कर ली थी। शायद यहीं कारण रहा है कि इस बार चोर स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने में सफल रहे। लेकिन इस बार वह अलमारी का ताला नहीं तोड़ सके।
विज्ञापन



बैंक में चोरी का प्रयास किया जाना एक बड़ी घटना है। पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। वहीं कोतवाली प्रभारी को चेतावनी दी गई है।
                              सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें