घर में किशोरी को अकेली पाकर एक युवक उसे बंधक बनाकर
उठा ले गया। पड़ोस के गांव के प्राथमिक विद्यालय में ले जाकर किशोरी से
दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता ने घर
पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। पिता के साथ थाने में जाकर मामला दर्ज
कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव
का युवक घर में किशोरी को अकेला पाकर उसे जबरन उठा लिया। पड़ोस के गांव के
प्राथमिक विद्यालय में ले जाकर डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध
किया तो उसकी पिटाई भी की। किशोरी चिल्लाई तो आसपास के लोग दौड़ पड़े।
लोगों
को आता देख मौके से भाग गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती
बताई। पिता के साथ थाने जाकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी
को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस संबंध में कोतवाल
विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया
है। मामले की जांच की जा रही है।