फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर वृद्ध को मारी गोली

Thu, 20 Jul 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
घटना पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम गंगदासपुर में गुरुवार रात आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते एक घर में घुसकर पिता-पुत्र को गोली मार दी। पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने युवक को कानपुर रेफर कर दिया है। वहीं मारपीट के दौरान युवक की पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ग्राम गंगदासपुर में गुरुवार की रात लगभग 9:15 बजे गांव के साहब सिंह (70) व उसके पुत्र मलोल को घर में घुसकर आधा दर्जन सशस्त्र हमलावरों ने गोली मार दी। साहब सिंह के सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पेट में गोली लगने से मलोल घायल हो गया। घटना के दौरान हमलावरों ने लाठी डंडों से भी वार किया। मलोल को गोली लगते देख पत्नी विनीता बचाने पहुंची तो हमलावरों ने उसे भी लाठी मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

सीओ सिटी भास्कर वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीओ सिटी भास्कर वर्मा ने बताया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। 2014 में गांव के वीरेंद्र गुर्जर व उसके पुत्र शिशुपाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मलोल के दो भाई व सात लोगों का नाम आया था। मलोल दो महीने पहले ही जेल से जमानत पर छूट कर आया था। जबकि उसके भाई शंकर व अन्य अभी भी जेल में हैं। ग्रामीणों की अनुसार वारदात इसी रंजिश के चलते हुई है।  गौरतलब है कि गंगदासपुर डकैत निर्भय गुर्जर का गांव है।   सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस को मौके पर एक 315 बोर का कारतूस का खोखा बरामद हुआ है। वहीं हमलावर बताए जा रहे लोगों की तलाश में पुलिस ने दबिशें देनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें