फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहस्वामी ने दो चोर दबोचे

Sun, 06 Nov 2016 11:30 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
स्टेशन रोड पर चूड़ी गोदाम में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया। आवाज सुनकर जागे गृहस्वामी ने परिजनों की मदद से दोनों चोरों को पकड़ लिया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए चोरों ने डेढ़ माह पहले भी इसी घर में चोरी करने की बात स्वीकार की। पीड़ित गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम मुक्खे की मडै़या निवासी मोहम्मद असरफ खां उर्फ गुड्डू पुत्र जफरूद्दीन ने थाना पुलिस को तहरीर देकर चोरी का मामला दर्ज कराया है। तहरीर में गृहस्वामी मोहम्मद असरफ ने बताया कि बीती रात करीब 12:30 बजे दो चोर उनके घर में घुस आए। वह चोरी कर रहे थे तभी खटपट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। घर के लोगों ने मिलकर दोनों चोरों को दबोच लिया। तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों चोरों को अपनी हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए चोरों ने पूछताछ में अपना नाम नफीस खां पुत्र अमीन खां व नाजिम खां पुत्र मोहम्मद हाशिम खां निवासी मुक्खे की मडै़यां बताया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह इसी घर में डेढ़ माह पहले चोरी की एक और घटना कर चुके हैं। इस मामले में गृहस्वामी मोहम्मद असरफ ने बताया कि डेढ़ माह पहले चोरी में एक लाख 80 हजार रुपये नगद व सोने की एक अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी चोरी गया था। उन्होंने बताया कि इस चोरी की घटना की पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी थी। पीड़ित ने उक्त दोनों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर देते हुए मामला दर्ज करने की अपील की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें