घरेलू सिलेंडर से रिफलिंग करते समय वैन में आग लगने से तीन लोग झुलस गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। एक युवक को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। हादसा आटोमैटिक रिफलिंग मशीन में स्पार्किंग होने से हुआ है।
नहर बाजार निवासी राजू महेश्वरी का चालक विनय पड़ोस की ही दुकान में वैन में लगी गैस कि ट में रिफलिंग कराने गया था। घरेलू सिलेंडर से रिफलिंग करते समय अचानक ही आटोमैटिक रिफलिंग मशीन में स्पार्र्किंग हुई और आग लग गई। वैन आग का गोला बन गई। चालक विनय, आलोक चौरसिया व अमित झुलस गए। नहर बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने गैस सिलेंडर तुरंत नहर में फेंका। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से अमित को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। आग लगने से वैन राख हो गई।