फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफलिंग के दौरान वैन में लगी आग, तीन झुलसे

Sat, 24 Jun 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
धू धू कर जलती वैन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
घरेलू सिलेंडर से रिफलिंग करते समय वैन में आग लगने से तीन लोग झुलस गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। एक युवक को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। हादसा आटोमैटिक रिफलिंग मशीन में स्पार्किंग होने से हुआ है।
विज्ञापन


नहर बाजार निवासी राजू महेश्वरी का चालक विनय पड़ोस की ही दुकान में वैन में लगी गैस कि ट में रिफलिंग कराने गया था। घरेलू सिलेंडर से रिफलिंग करते समय अचानक ही आटोमैटिक रिफलिंग मशीन में स्पार्र्किंग हुई और आग लग गई। वैन आग का गोला बन गई। चालक विनय, आलोक चौरसिया व अमित झुलस गए। नहर बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने गैस सिलेंडर तुरंत नहर में फेंका।  घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से अमित को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। आग लगने से वैन राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें