फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने कार सवार दंपति को पीटा

Thu, 02 Feb 2017 11:06 PM IST
औरैया
विज्ञापन
दिबियापुर अस्पताल के बाहर खड़ा पीड़ित परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वैसुंधरा बंबा पर गुरुवार को ओवरटेक करने पर कार सवार दबंग युवकों ने कार सवार दंपति का पीछा कर भाग्यनगर के पहले इन्हें पीट दिया। दंपति ने घटना की सूचना यूपी 100 को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी कार सहित फरार हो गए।
विज्ञापन


आजादनगर, आलमबाग, जिला लखनऊ निवासी मनुज पांडेय पुत्र हरीओम पांडेय ने पुलिस को बताया कि उसकी ससुराल पाता के निकट शहनगला गांव में आनंद कुमार दीक्षित के यहां है। बुधवार को वह अपने बेटे का मुंडन कराने के लिए अपनी कार से महामाई मंदिर आए थे। रात में ससुराल में ही रुक गए। गुरुवार सुबह वह अपनी पत्नी दीपा पांडेय व अन्य परिजनों के साथ कार से लखनऊ लौट रहा था।

इस दौरान वैसुंधरा बंबा पर सड़क निर्माण के चलते उन्होंने एक कार को ओवरटेक कर दिया। इसके बाद भाग्यनगर के पहले एक लाल रंग की कार आई। कार सवारों ने उसे रुकवाया।  कार से तीन चार युवक उतरे। इनके हाथों में हाकी व असलहे थे। आरोपियों ने उससे व परिजनों के साथ गालीगलौज और मारपीट की। सूचना पर दिबियापुर व फफूंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी भाग गए। इसके बाद कार सवार डर से दिबियापुर की ओर न जाकर भाग्यनगर की ओर चले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें