फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में किशोरी का शव फंदे पर झूलता मिला

Tue, 30 May 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
खुशबू की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव नौली में सोमवार देर शाम एक किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे पर झूलता मिला। मां और बहनों ने जब खिड़की से देखा तो पुलिस को सूचना। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। घरवाले आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर पाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नौली निवासी रविंद्र सोनी खेती करके जीवन यापन करता है। रविंद्र की पांच बेटियां व एक बेटा है। सोमवार दोपहर रविंद्र की पत्नी मिथलेश अपनी दो बेटियों के साथ ककोर बैंक व बाजार करने गई थीं।
विज्ञापन


रविंद्र खेतों पर था। घर में सबसे छोटी बेटी खुशबू उर्फ नैंसी (16) अकेली थी।  देर शाम जब मां मिथलेश व बहनें आईं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो खुशबू का शव दुपट्टे से बने फंदे पर झूल रहा था। इस पर घर में कोहराम मच गया। दौड़कर पिता व अन्य बहनें भी आ गईं। सूचना पर फफूंद पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।

परिजनों ने पूछताछ में बताया कि घर में भी कोई बात नहीं हुई। मगर कुछ दिन से खुशबू अजीब हरकतें कर रही थी। बीते 26 मई को वह छत से कूद गई थी। पुलिस ने पूछताछ कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने कहा कि मामले में जांच चल रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें