फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस टन गोमांस लदा ट्रक पकड़ा

Tue, 16 Feb 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने हाइवे पर चेंकिग के दौरान एक ट्रक में 10 टन गोमांस बरामद किया है। पुलिस के पीछा करने पर ट्रक से कूदकर भाग रहे आरोपी चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं ट्रक में सवार दो अन्य लोग भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


रविवार रात करीब डेढ़ बजे कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि औरैया की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन ट्रक चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ट्रक को घेरकर रोक लिया। इसी बीच ट्रक में सवार दो लोग मौके से भाग निकले तो वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को भागते समय पकड़ लिया।

अजीतमल कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि सूचना के आधार पर एसआई राजवीर सिंह व चंद्रिका प्रसाद को हमराही सिपाही विनोद कुमार, अनिल कुमार के साथ प्रतापपुरा में चेकिंग पर लगाया गया था। उसी दौरान यह यह सफलता हाथ लगी है। पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम अनीस खां पुत्र लुकमान खान निवासी अहेरीपुर बकेवर इटावा बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें