पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मलहरा गांव के समीप सोमवार की सुबह युवक की क्षतविछत लाश पड़ी मिली। शव मिलने की खबर लगते ही मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से युवक के शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर पुलिस को सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि युवक आस-पास के ही किसी गांव का रहने वाला होगा।