फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में किशोरी की गोली लगने से मौत

Sun, 05 Jun 2016 12:15 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
घटनास्थल से सुराग इकट्ठा करती पुलिस - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
जमुहां गांव के पास भट्ठा बस्ती में रहने वाली एक किशोरी की शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई। लेकिन पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका में किशोरी के कपड़ों को फारेंसिक जांच के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस ने फुफेरे भाई की तहरीर पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदूपुर निवासी आरती (17) पुत्री रामकुमार की मां का बचपन में ही देहांत हो गया था। वह जमुहां के पास भट्ठा बस्ती निवासी अपनी बुआ अनीता दोहरे पत्नी स्वर्गीय रणधीर सिंह के घर पर रहती थी। वह यहीं पर रहकर बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार तड़के आरती अपनी बुआ के घर मृत अवस्था में मिली। उसके सीने में गोली लगी थी। सूचना पर एसपी अतुल शर्मा, सीओ सिटी सुभाष अत्री समेत दिबियापुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सुराग लगाने के लिए डाग स्क्वायड भी बुलाया गया। लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिले। इस पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने मृतका के तीन फुफेरे भाइयों समेत चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस को घटनास्थल से एक तमंचा भी मिला है। एसपी अतुल शर्मा कुछ अन्य सुराग भी हाथ लगने की बात कह रहे हैं। मृतका के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सीओ सुभाष अत्री का ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से किशोरी की मौत की पुष्टि हो गई। लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि के लिए उनके कपड़ों को फारेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद भी उसकी मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल मृतका के फुफेरे भाई छोटे की सूचना पर थाना पुलिस ने इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें