फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

Sun, 05 Jun 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/महानपुर
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुआ ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनपुर-बसोहली मार्ग पर अंबु घाट के नजदीक ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया था। चालक मौका पाकर फरार हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चालक शनिवार की सुबह करीब छह बजे खाद लेने के लिए महानपुर से मानू की ओर जा रहा था। रास्ते में एक तीखे मोड़ पर वह ट्रैक्टर से नियंत्रित खो बैठा।

ट्रैक्टर को बेकाबू होता देख चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली, लेकिन उस पर सवार बीस वर्षीय रवि कुमार निवासी महानपुर कूद नहीं पाया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद लोगों ने उसे महानपुर पीएचसी में ले गए, लेकिन वहां उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने धारा 304 के तहत चालक गोपाल सिंह निवासी डांबरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता सदमे में : रवि के मौत से इलाके में शोक की लहर है। उसका परिवार बेहद गरीब है। परिवार आर्थिक रूप से विकट परिस्थितियों का सामना कर रहा है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


रवि के पिता दिहाड़ी लगाकर परिवार का पेट पालते हैं। उनकी मदद के लिए रवि भी दिहाड़ी लगाता था। बेटे को खो देने से परिवार का सहारा छिन गया है। पिता सदमे में हैं। परिवार के अन्य लोगों का भी बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें