दुकानों से चोरी गया माल बोरी में बंद मिला।
औरैया रोड पर सोमवार देर रात दो दुकानों से चोरी करने के बाद तीसरी का शटर तोड़ने का प्रयास कर रहे चोर को पुलिस ने पकड़ लिया। चोरी का माल बरामद कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। औरैया रोड पर बबलू गुप्ता की किराने की दुकान है। रात लगभग दो बजे बबलू की दुकान के शटर से एक युवक छेड़छाड़ कर रहा था। दुकान के सामने सड़क पार रहे वाले राजू सोनी ने उसे देख लिया। इस दौरान वहां गश्त कर रही पुलिस को देखकर युवक छुप गया। इसपर राजू ने बबलू को जानकारी दी। उसकी सूचना पर चौकी प्रभारी रंजीत कुमार अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख युवक भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
युवक ने पूछताछ में अपना नाम जमील उर्फ मोटा पुत्र मुस्ताक बताया। उसने कस्बे से अरविंद गुप्ता और पुर्वा डोरी निवासी पद्म कुमार की दुकान में भी चोरी की। तीसरी में चोरी करने के प्रयास में था। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों दुकानों से चोरी हुआ माल बरामद कर दुकानदारों को लौटा दिया गया है।