फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी गई अष्टधातु की मूर्ति बरामद

Sun, 01 Oct 2017 11:22 PM IST
औरैया
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी के साथ पुलिस टीम - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 पुलिस ने पुर्वा डोरी के रामलीला मंदिर से चोरी गई अष्टधातु की मूर्ति  बरामद कर दस्यु गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी कुख्यात डकैत निर्भर सिंह गुर्जर का बहनोई है। आरोपी के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद मूर्ति की कीमत करीब डेढ़ करोड़ बताई गई है।
विज्ञापन

एसपी आवास में वार्ता के दौरान एएसपी आरके सक्सेना ने बताया कि 21 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के गांव पुर्वा डोरी के रामलीला मंदिर से बेशकीमती अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई थी। मूर्ति की बरामदगी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिशें दे रही थी। एएसपी ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि चोरी गई अष्टधातु की का सौदा करने के लिए एक व्यक्ति वाहन का इंतजार कर रहा है। तत्काल कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने घेरेबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुवेंद्र गुर्जर उर्फ लंगड़ा पुत्र विधाराम गुर्जर निवासी गंगदासपुर थाना अयाना बताया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मूर्ति अष्टधातु की प्रतीत हो रही है। विशेषज्ञों ने बरामद मूर्ति की कीमत करीब डेढ़ करोड़ बताया है। एएसपी ने बताया कि सुवेंद्र गुर्जर कुख्यात डकैत निर्भय सिंह गुर्जर का बहनोई है और दस्यु निर्भय गुर्जर गैंग का सदस्य भी है। आरोपी के खिलाफ औरैया में करीब एक दर्जन संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें