फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा तोड़ बच्चों के साथ सो रही महिला को पीट डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। दरवाजा तोड़ घर में बच्चों के साथ सो रही महिला से एक व्यक्ति ने मारपीट की है। पीड़ित महिला ने तीसा थाना में मारपीट का मामला भी दर्ज करवाया है। तिमरू पत्नी तेजू निवासी गांव गगल तहसील चुराह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। उसी दौरान किशोरी लाल पुत्र चतर सिंह निवासी गांव गगल वहां आया और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने लगा। जब महिला ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया तो उपरोक्त व्यक्ति ने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़ कर उसे गाली-गलौच करने लगा। महिला ने जब पुलिस में शिकायत दर्ज करने की धमकी दी तो व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें महिला को चोटें आई। महिला से मारपीट के बाद बच्चे बुरी तरह से सहम गए। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। जिन्होंने महिला को उपरोक्त व्यक्ति के चुंगल से छुड़वाया। इसके बाद महिला ने तीसा थाना में जाकर अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया। साथ ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि गगल गांव में एक महिला के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें