वाटर प्लांट संचालकों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने दिबियापुर और फफूंद में संचालित वाटर प्लांटों पर छापेमारी की। इस दौरान कई वाटर प्लांट संचालक प्लांटों पर ताला लगाकर भाग निकले। टीम ने छह वाटर प्लांट सीज कर दिए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीके दुबे ने बताया कि टीम के साथ दिबियापुर व फफूंद कस्बे के साथ ही आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रहे वाटर प्लांटों पर छापा मारा गया। वहां पहुंचने पर कुछ प्लांट बंद मिले। जिनको सीज किया गया।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान कोई भी प्लांट संचालक अभिलेख नहीं दिखा सका। बताया कि गांव गुमानीपुरवा स्थित हिमगंगे वाटर प्लाट मालिक मनोज कुमार सिंह, दिबियापुर के मोहल्ला संजय नगर स्थित जैन वाटर प्लांट मालिक पूरन चंद्र जैन , दिबियापुर के ही मोहल्ला वीर अब्दुल हमीद नगर में गुरू एकवा वाटर प्लांट मालिक राजीव कमार उर्फ गट्टे , गांव उमरी में तिवारी वाटर प्लांट राधे-राधे मालिक आशीष तिवारी , इंदिरा नगर में अमृत धारा वाटर प्लांट मालिक सुनील गुप्ता , फफूंद में ज्ञानी वाटर प्लांट मालिक ज्ञानी के वाटर प्लांटों को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा।