फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पुल की रेलिंग में लटकी बस

Fri, 28 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
विज्ञापन
बेतवा पुल की रेलिंग तोड़कर लटकी बस को देखती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे पर नरायनपुर के पास एक राहगीर को टक्कर मारकर भाग रहा ट्रक बेतवा पुल के बीचोंबीच रोडवेज की अनुबंधित बस में सामने से भिड़ गया। बस के पिछले हिस्से से पुल की रेलिंग टूट गई और बस इससे लटक गई। हालांकि बस के नदी में जाने से बचने से एक बड़ा हादसा बच गया। जिस जगह बस लटकी है हालांकि वहां पर पानी नहीं था। दुर्घटना में करीब 15 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन



गुरुवार की सुबह कबरई से डस्ट लादकर एक ट्रक हमीरपुर की ओर आ रहा था। सुबह करीब 7:30 बजे ट्रक चालक ने सुमेरपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत नरायनपुर के पास हाईवे पर पैदल चल रहे कृष्ण कुमार (38) पुत्र फूलचंद्र निवासी नई बस्ती डाक बंगला सुमेरपुर को टक्कर मार दी।

इससे युवक के सिर व चेहरे पर चोट आईं। इसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ने लोगों की पिटाई से बचने के लिए ट्रक को भगाया और स्थानीय डिपो की अनुबंधित बस, जो कानपुर से सवारियां लेकर महोबा जा रही थी, को सामने से बेतवा पुल पर टक्कर मार दी। बस में कुल 35 सवारियां थीं। बस पीछे को घसिटती गई और पुल की रेलिंग तोड़ती हुई लटक गई। सूचना मिलने पर यूपी 100 की दो टीमें मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने यात्रियों को बाहर निकाला। सीओ सदर योगेश कुमार आदि मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें