चंडीगढ़ में बत्तखों की तस्करी, पुलिस ने दो स्मगलर पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
बिधूना कोतवाली क्षेत्र की रूरूगंज चौकी पुलिस टीम पर गिरफ्तार अभियुक्त को छुड़ाने और जाम के मामले में पुलिस ने सात नामजद सहित 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
रूरूगंज चौकी इंचार्ज सत्येंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को वह पुलिस टीम के साथ मारपीट व फायर के मामले में नामजद आरोपी पिंटू पुत्र लाखन सिंह को जैसे ही गिरफ्तार किया। तभी अभियुक्त के शोर मचाने पर वहां पहुंचे शीलू पुत्र विनीत, आशू पुत्र मनोज, संदीप पुत्र रनवीर, बर्री पुत्र रनवीर निवासी बरकेपुर्वा तथा संदीप पुत्र बीरेंद्र निवासी गुरखुंदा ने एक राह होकर पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया।
जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। इसी दौरान उक्त दबंगों ने अपने 30-40 अज्ञात साथियों के साथ मौके पर बबाल कर दिया। जिसका फायदा उठाकर उक्त लोग गिरफ्तार आरोपी पिंटू को छुड़ाकर भाग गए। इस प्रकरण में कोतवाली पुलिस का कहना है कि भागे गए आरोपी की पुलिस को सघनता से तलाश है। वहीं पुलिस टीम पर फायर करने व आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर भगा ले जाने के मामले में नामजद लोगों की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें लगातार दविशें दे रही हैं।
सांड़ ने वृद्धा को रौंदा, मौत
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बदनपुर में घर से बाहर निकलते समय एक वृद्ध महिला को सांड ने रौंद दिया। इससे महिला की मौत हो गई। मोहल्ला बदनपुर निवासी सुरेश कुमार रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पेट पालता है। पीड़ित सुरेश ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसकी 75 वर्षीय मां शांती देवी घर के दरबाजे से निकलकर सड़क पर पहुंची ही थी। तभी पीछे से आए एक सांड ने उन्हें बुरी तरह से रौंद दिया। जिससे उसकी मां सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। सांड की मार से घायल मां को जब वह लेकर सौ शैय्या अस्पताल पहुंचा तो वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।