फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालातों आग से झुलसकर छात्रा की मौत

Tue, 25 Sep 2018 12:10 AM IST
संदिग्ध हालातों आग से झुलसकर छात्रा की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के बिरिया गांव में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसकर छात्रा की मौत हो गई। मृतका 20 सितंबर को घर से लापता हो गई थी। रविवार को वह परिजनों को इटावा बस स्टेशन पर मिली थी। इसके बाद सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।  
विज्ञापन

दिबियापुर थाना क्षेत्र के चपौली ग्राम पंचायत के बिरिया गांव निवासी महेशचंद्र दुबे की पुत्री स्वाती (18) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पिता के मुताबिक वह सोमवार की सुबह खेतों पर गए थे, जबकि पत्नी घर के बाहर जानवरों के बाड़े में काम कर रही थी। अचानक चीख-पुकार सुनकर पत्नी अंदर गई तो स्वाती झुलसी पड़ी थी। स्वाती हीटर पर खाना बना रही थी। उसी समय आग की चपेट में आ गई। उसे सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि छात्रा स्वाती 20 सितंबर को कालेज में पढ़ने गई थी। इसके बाद से वह लापता हो गई। रविवार को वह परिजनों को इटावा बस स्टैंड पर मिली थी। प्रभारी थाना निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिता की ओर से खाना बनाते आग लगने से मौत की तहरीर दी गई है। सीओ सिटी श्योदान सिंह का कहना है कि छात्रा का शरीर पूरी तरह से जला हुआ था। जांच की जा रही है। उधर इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें