थाना क्षेत्र के ग्राम बांधमऊ के समीप पल्सर और अपाचे
बाइक से आए बदमाशों ने बाइक से घर जा रहे युवक की पिटाई कर रायफल, सोने की
चेन और नगदी लूटी ली। बदमाश युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार
हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। समाचार
लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
मैनपुरी जनपद के कस्बा
कुसमरा निवासी बृजनंदन पुत्र गुलाब सिंह सोमवार को बेला से वापस अपने घर
बाइक से जा रहा था। वह पुर्वा विजे मार्ग स्थित बांधमऊ के समीप पीछे से
पल्सर और अपाचे बाइक सवार बदमाश आए और ओवरटेक कर बाइक रुकवा ली।
जब
तक बृजनंदन कुछ समझ पाता, बदमाश उसकी पिटाई करते हुए तमंचा सटाकर रायफल,
एक सोने की चेन और 6500 रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष
जितेंद्र चंदेल ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित से मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष
जितेंद्र चंदेल ने बताया कि पीड़ित से मामले की जानकारी ले ली गई है।
लुटेरों को पकड़ने के लिए वाहनों की चेकिंग की जा रही है।