थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात महिला को घर में अकेला पाकर गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। महिला के चिलाने पर लोग जगे तो आरोपी मोबाइल, चप्पलें तथा बनियान छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात करीब दस बजे वह अपनी मडै़या में सो रही थी। उसका पति काम से बाहर गया हुआ था। उसकी जिठानी व देवरानी अलग अलग रहती हैं।
गांव के दिनेश कुमार ने देखा कि महिला अकेली थी है तो घर में घुस आया। महिला को दबोच लिया। विरोध करने पर उसने डराया धमकाया और दुष्कर्म किया। जब पकड़ छूटी तो वह चिल्लाने लगी। शोर सुनकर पड़ोस की मढ़ैया में रहने वाली उसकी जेठानी और देवरानी दौड़कर आई तो आरोपी मोबाइल, चप्पल व बनियान छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।