फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बंधवाने निकले युवक की हादसे में मौत

Sun, 26 Aug 2018 11:31 PM IST
राखी बंधवाने निकले युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
अस्पताल में भाई के शव के पास बेसुध बैठी बहन आराधना - फोटो : amarujala
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करमपुर के पास हाईवे पर बाइक सवार युवक को वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से युवक सिर के बल जमीन पर गिर पड़ा। सिर पर गहरी चोट के कारण उसकी मौत हो गई। वह अपनी बहन के घर रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने औरैया आ रहा था। युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। लोगों का कहना था कि युवक हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन

अजीतमल के गांव हैदरपुर निवासी जितेंद्र दुबे (24) पुत्र सुमित नारायन दुबे रविवार को रक्षाबंधन पर औरैया तिलक नगर निवासी अपनी बहन आराधना के घर राखी बंधवाने बाइक से आ रहा था। ग्राम करमपुर के पास हाईवे पर किसी वाहन ने उसकी बाइक पर पीछे से टक्कर मार दी। वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। चोट उसके सिर पर लगी थी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि मृतक दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। भाई एयरफोर्स में है।  

इनसेट---
भाई की सूनी कलाई को पकड़ बिलखती रही बहन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर निवासी बहन आराधना को भाई की मौत की खबर मिली तो वह अपनी सुधबुध खो बैठी। जिला अस्पताल में बहन भाई की कलाई पकड़कर बिलखती रही। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोगों की आंखें छलछला पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें